एक ऐसा हवाई जहाज जिसने 30 साल बाद लैंड किया | Mysterious Flight
हवाई यात्रा ट्रांसपोर्टेशन के दृष्टिकोण से सबसे तेज यात्रा करने का साधन हैं। समय की बचत व् लम्बी दूरी की यात्रा करने के लिए लोग हवाई यात्रा को महत्व देते हैं। हवाई जहाज से आप पूरी दुनिया में कही भी ज्यादा से ज्यादा 24 घंटे में लैंड कर जाते हो। खासकर अपने देश की सीमाओं मैं तो 3-4 घंटो में ही लैंड कर जाते हो। लेकिन क्या हो अगर आपको पता लगे की एक जहाज ने लैंड करने मैं पूरे 30 साल लगा दिए। हम लोग इसे एक कोरी बकवास समझ कर हंस पड़ेंगे। पर आज में आपको एक ऐसे हवाई यात्रा के बारे में बताने जा रहा हो जिसने उड़न तो भरी 1955 में और लैंड किया 1985 में।
1955 में अमेरिकन फ्लाइट 914 ने 6 क्रू मेंबर्स व् ५७ यात्रियों के साथ अमेरिका के न्यूयोर्क मयामी के लिए 5 घंटे की उड़ान भरी। लेकिन कुछ समय बाद यह विमान आसमान में ही लापता हो गया। काफी ढूंढ़ने के बाद भी जब विमान का कुछ पता नहीं चला तो जाँच एजेंसी ने फाइल बंद कर दी। लेकिन सन 1985 में वेनेजुएला के कारकास एयरपोर्ट पर अथॉरिटी सन्न रह गयी जब उन्होंने देखा की विमान 914 लैंडिंग की परमिशन मांग रहा हैं।

विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और लैंडिंग की इजाजत मांगी पर लैंड करते वक़्त जब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने जब पायलट को तारीख बताई उसने वापस टेक ऑफ कर लिया। तब से यह विमान फिर गायब हो गया। हालाँकि इस केस में कितनी सचाई हैं यह कह पाना संभव नहीं हैं। लेकिन कहाँ जाता हैं की तब से इस विमान की खोज जारी हैं। लोगो का मानना हैं की यह टाइम ट्रेवल का कोई केस हो सकता हैं।
By:-
Prakhar Sharma
Founder, Upgrading India