Indian State with Maximum Number of 5 Star Hotels: भारत दुनिया भर के लोगो के लिए एक उत्तम पर्यटक स्थल (tourist destination of the world) के रूप में जाना जाता हैं। भारत के बहुत सारे शहर की आय का मुख्य स्रोत पर्यटन हैं। यही वजह हैं कि यहाँ आपको बहुत सारे हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज व होटल मिल जाएंगे। यहाँ के होटल बहुत उच्च कोटि के हैं और एक आरामदायक व सुखद अनुभव देने वाले होते हैं । भारत के बहुत से होटल दुनिया के प्रमुख व सर्वाधिक लोकप्रिय होटल में से एक हैं।

पर क्या आप जानते हो कि भारत में वो कोनसा राज्य हैं जहाँ सर्वाधिक 5 सितारा होटल हैं। जब भी यह सवाल आपके मन में आता होगा आपका ध्यान मेट्रो सिटीज जैसे मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बंगलोर, हैदराबाद, व जयपुर के राज्यों पर जाता होगा। पर नही सर्वाधिक 5 सितारा होटल के मामले में भारत के इस छोटे पर समृद्ध राज्य ने बड़े बड़े राज्यो को पीछे छोड़ दिया है। जी हाँ, यह राज्य अपने खूबसूरत वातावरण, अभिभूत करने वाले जगहों, शान्ति, व प्राकर्तिक पानी के स्त्रोत्रों से जाना जाता हैं। आप में से बहुत सारे लोग एक बार यहाँ जाना ज़रूर चाहते हैं।

यह राज्य भारत के दक्षिण में स्तिथ हैं व “God’s own Land” यानी भगवान की धरती के रूप में विश्वप्रसिद्ध हैं। इस राज्य का नाम केरल (Kerala) हैं। पर्यटकों के लिए एक आरामदायक अनुभव देने वाले केरल के पास कुल 46 5 सितारा होटल हैं व यह भारत में किसी भी राज्य में सर्वाधिक हैं ।
इसके बाद आता है नंबर महाराष्ट्र का जहाँ लगभग 40 5 सितारा होटल हैं। इसी राज्य की राजधानी को भारत की इंडस्ट्रियल राजधानी के नाम से भी जानी जाती हैं। महाराष्ट्र के बाद तीसरा नंबर केंद्र शाशित राज्य व भारत की राजधानी दिल्ली हैं, जहाँ 30 5 सितारा होटल हैं।
इसके बाद गोआ 28, गुजरात 22, कर्नाटक 21, उत्तर प्रदेश 20, तमिलनाडू 19, हरियाणा 15, व तेलगाना 13 5 सितारा होटलों के साथ इस सूची में मौजूद हैं।
By:-
Prakhar Sharma
Founder, Upgrading India